Rakesh Tikait (राकेश टिकैत) तो चपरासी बनने के लायक भी नहीं: विप्र सेना
16 December, Sarkar Today: महेन्द्र सिंह टिकैत के बेटे और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत से ब्रहमण समाज नाराज है। राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने किसान आंदोलन के दौरान अपने भाषण में ब्रहमण समाज को दान—दक्षिणा न देने की बात कही थी। यही नहीं उन्होंने ब्रहमण समाज से पूर्व में अपने पूर्वजों द्वारा किया गया दान भी मांगा था। इसी कड़ी में आज राजस्थान के जयपुर से विप्र सेना ने राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के दूध का टेंकर भेजा है। यही नहीं विप्र सेना ने राकेश टिकैत को चेक के जरिये सम्पूर्ण ब्रहमण समाज की ओर से पैसा भी वापस लौटाया है।
विप्र सेना के अध्यक्ष ने जयपुर में राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर बड़ा हमाल बोला है। उन्होंने कहा है कि राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) तो चपरासी बनने के लायक भी नहीं। विप्र सेना के अध्यक्ष ने किसान यूनियन से राकेश टिकैत को हटाने की मांग की है। दरअस्ल पूरा मामला राकेश टिकैत द्वारा कि गयी एक टिप्पणी के बाद हुआ है। राकेश टिकैत ने ब्रहमण समाज से दान की गयी रकम को वापस करने की बात कही थी।
विप्र सेना के मुताबिक उनकी लड़ाई जाट समुदाय से नहीं है। वह सिर्फ राकेश टिकैत के विरूध है। विप्र सेना का कहना है कि राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने ब्रहमण समाज के पुजारियों तक को मंदिरों से हटाने की बात कही थी। इसलिए विप्र सेना राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) और उनके परिवार द्वारा दान की गयी सारी रकम को लौटा रहा है।