Mourya (मौर्या) के ऊपर बलिया के लालगंज थाने में दर्ज हुआ RAPE का मुकदमा
12 December, Sarkar Today: चुनावी मौसम में यह खबर विचलित करने वाली है। खबर पूर्वांचलसे है जहां बीजेपी पिछड़ा वर्ग ईकाई के महासचिव रंजीत मौर्या (Mourya)पर एक महिला की लिखित तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। बलिया के लालगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत की थी कि रंजीत मौर्या (Mourya) ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर घर में घुस कर उसके साथ बालत्कार करने की कोशिश की है। दोकटी पुलिस ने रंजीत मौर्या (Mourya) के खिलाफ धारा 452, 376, 511 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बैरिया अंचल अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि भाजपा की पिछड़ा वर्ग इकाई के महासचिव रंजीत मौर्य के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। महिला के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है जब आरोपित जबरन उसके घर में घुसा।
विंग के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने इस बात की पुष्टि की कि मौर्य प्रकोष्ठ के महासचिव हैं। महिला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मौर्य (Mourya) ने उसे भाजपा की महिला शाखा का उपाध्यक्ष बनाने की पेशकश की थी और उसके साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। इस बीच, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मौर्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विधायक ने कहा, पीड़िता और उसकी मां के मुझसे मिलने के बाद जब मामले में मैंने हस्तक्षेप किया तब प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना नौ दिसंबर के रात की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। महिलाओं के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उससे समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है।