Congress Leader भी helicopter crash हुआ था सीडीएस बिपिन रावत की तर्ज पर
8 December, Sarkar Today: सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्य अधिकारी अब इस दुनिया में नहीं है। ठीक इसी तरह आज से 11 वर्ष पहले आध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (Congress Leader) वाईएसआर रेडडी समेत तीन अन्य लोगों की मौत भी हैलीकॉप्टर हादसे में हुई थी। कुन्नूर चापर क्रेश में सभी लोगों की मृत्यू हो चुकी है, इस बात का अधिकारिक एलान भी किया जा चुका है।
भारतीय वायुसेना ने ने टिवट के जरिये कहा कि गहरे अफसोस के साथ बताना पड़ रहा है, अभी पता चला है कि जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और विमान में सवार 11 अन्य लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मौत हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सिलसिलेवार ट्वीटों में कहा, तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 सशस्त्र बलों के कर्मियों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।
उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, जनरल रावत ने असाधारण साहस और परिश्रम के साथ देश की सेवा की थी। पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों की संयुक्तता की योजना तैयार की थी। सीडीएस डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में व्याख्यान देने जा रहे थे। कुल 14 लोगों के साथ हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलूर हवाईअड्डे से उड़ान भरी और कुन्नूर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान लैंडिंग से कुछ मिनट पहले एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस भीषण हादसे में कई लोग हताहत हुए
वाईएसआर के नाम से फेमस आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Congress Leader) डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी की मौत् भी हैलीकॉप्टर क्रेश में वर्ष 2009 हुई थी। (Congress Leader) वाईएसआर को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दो सितंबर को नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था और अगले दिन तीन सितंबर को करनूल से कुछ दूरी पर स्थित रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला था। (Congress Leader) रेड्डी के साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई थी।