Samajwadi Party First List सपा की पहली लिस्ट आज आ सकती है समाने, इन चेहरों पर लगेगा दांव
24 November, Sarkar Today:जंयत चौधरी को 28 सीटे देने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाकी बची सीटों के टिकट बंटवारे का काम आज से युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा की पहली लिस्ट(Samajwadi Party First List) आज बना सकते हैं ।हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव टिकट बंटवारे को लेकर बेहद संजीदा है। वह इस मोर्चे पर कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते। पार्टी ने बहुत पहले से ही टिकटों के लिए आवेदन मांग कर एक कमेटी बना दी थी। सूत्रों के मुताबिक आज सपा की पहली लिस्ट (Samajwadi Party First List) सामने आ सकती है।
आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी दफ्तर में सियासी सिपहासलारों के साथ सपा के सिंबल पर लड़ने जा रहे हैं प्रत्याशियों की पहली लिस्ट (Samajwadi Party First List) को फाइनल करेंगे। रलोद के साथ हुए गठबंधन में 32 सीटों पर सपा ने दांव खेला है। इनमें चार सीटों पर रलोद के सिंबल पर सपा के कैंडिटेड चुनाव लड़ेंगे।
सपा पहले भी इस तरह की रणनीति पर काम कर चुकी है जिसका उसके कुछ खास फायदा नहीं हुआ था। पिछले चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन में भी सपा ने कांग्रेस के सिंबल पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाया था। अनुराग भदौरिया जोकि सपा के सीनियर नेता है वह भी लखनऊ में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। (Samajwadi Party First List)
पूर्व मंत्री महबूब अली कहते हैं कि रालोद के साथ गठबंधन का स्वागत है। उन्होंने कहा कि यदि ईमानदारी से वोट पड़ गये तो पश्चिम की सभी सीटें सपा रालोद गठबंधन जीत लेगा। (Samajwadi Party First List)
खास नाम
इन चेहरों की लगी है इज्जत दांव पर
संजय लाठर
जावेद आब्दी
शाहिद मंजूर
अतुल प्रधान
अरूण वर्मा
कमाल अख्तर
आजम खां