PRIYAGRAJ : पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर और लंबे समय से जेल में बंद गायत्रती प्रसाद प्रजापति को जमानत मिल गयी है। गायत्री प्रसाद प्रजापित पर कई केस चल रहे थे और ज्यादातर केसेज में उन्हें जमानत मिल चुकी थी। दो दिन पूर्व ही डा कफील को भी जमानत मिली थी और आज गायात्री प्रसाद को भी जमानत मिल गयी। गायात्री प्रसाद प्रजापति अखिलेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर थे और उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था।
गायत्री प्रसाद प्रजापति एक डायनमिक लीडर है और इन्हें मुलायम सिंह यादव का खास माना जाता है। मुलायम सिंह यादव की पैरवी के बाद ही अखिलेश सरकार में इन्हें महत्वपूर्ण विभाग में कैबिनेट मिनिस्टर का रूतबा मिला था।
गायत्री प्रसाद प्रजापति ने 17 उप जातियों के लिए रथ यात्रा निकाली थी और इन जातियों को सीधे समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया था।