Monday, December 4, 2023
Homeराजनीतिअमेरिका लंदन में बैठे लोग भी चाहते हैं कि यूपी में बने...

अमेरिका लंदन में बैठे लोग भी चाहते हैं कि यूपी में बने अखिलेश सरकार

 

LUCKNOW : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग से लंदन, अमेरिका मे बैठे सपा कार्यकर्ताओं से बात की। कार्यकर्ताओं ने बातचीत में सपा सुप्रीमो को भरोसा दिलाया कि इस बार यूपी में समाजवादी सरकार बनने में कोई चूक नहीं होगी। अमेरिका में न्यूयार्क की ओहियो सिटी से एस.के. राय की अखिलेश यादव से वार्ता हुई जबकि अमेरिका में उस समय रात्रि के दो बजे थे। राय जनपद मऊ (उ0प्र0) के मूल निवासी हैं। कोरोना संकट की वजह से वे तीन महीनों से अमेरिका में रूके हैं। वहां उनके बेटे रहते हैं। राय ने बताया कि विदेश में जो भारतीय बसे हैं वे समाजवादी पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को पसंद करते हैं। यहां के उत्तर प्रदेश के भारतीय चाहते है कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सन् 2022 में समाजवादी सरकार ही बननी चाहिए।

विनोद लंदन में बैंकिंग सेक्टर में काम करते है। उनकी वहां के समय के मुताबिक आठ बजे वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि लंदन में कोरोना संकट के बावजूद अब जीवन सामान्य होता जा रहा है। व्यापारिक गतिविधियां बढ़ रही है। मंदिरों में भी लोग जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नौजवान नजीबुर्रहमान से भी वार्ता की। उनसे कहा कि वे नौजवानों के बीच काम जारी रखे। समाजवादी पार्टी युवाशक्ति को सबसे ज्यादा महत्व एवं सम्मान देती है। वे पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं से सम्पर्क कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी से उन्हें जोड़ा जाएगा।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular