LUCKNOW : स्वा0 संजय गांधी की पुण्यतिथि आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 संजय गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक ललन कुमार आदि वरिष्ठ नेताओं ने संजय गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए संजय गांधी जी के बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया।