LUCKNOW : कानुपर के पीड़ित परिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की ओर से सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पांच लाख चेक प्रदान किया। कानपुर के इस परिवार के इकलौते बेटे संजीत यादव का कुछ दिन पहले अपहारण हो गया था। आज उसकी हत्या कर दी गयी है। पार्टी ने पुत्र को खोने वाले पीड़ित परिवार में संजीत की मां सुषमा को समाजवादी पार्टी की ओर से 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद दी गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बर्रा- स्थित संजीत यादव के घर जाकर 5 लाख रूपए का चेक दिया। इस मौके पर संजीत के पिता चमन सिंह यादव और बहन रूचि भी मौजूद थी।
इस अवसर पर विधायकगण अमिताभ बाजपेयी, इरफान सोलंकी, गोविन्दनगर क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सम्राट यादव, किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्रा, पार्षद अर्पित यादव, छावनी कानपुर के पूर्व प्रत्याशी रूमी हसन ने भी पीड़ित परिवार से भेंट की और अपनी संवेदना व्यक्त की। अखिलेश यादव ने कहा है कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में अपराधों की बढ़ोत्तरी ही भाजपा शासन की एक मात्र उपलब्धि रही है।