Tuesday, January 21, 2025
Homeराजनीतिपुराने कलेवर में सपा, जमकर खाई पुलिस की लठाईयां

पुराने कलेवर में सपा, जमकर खाई पुलिस की लठाईयां

LUCKNOW : समाजवादी पार्टी अपने पुराने कलेवर में लौटती दिखाई दी। सपा सुप्रीमो अलिखेश यादव के अहवान पर सपा कार्यकर्ताओं ने भारी पुलिस बल के बावजूद जोरदार प्रर्दशन किया। प्रर्दशन विधान सभा के गेट नम्बर एक सामने किया गया। सभी सपा कार्यकर्ता ट्रैकटर, ट्राली से पहुंचे थे।

गौरतलब है कि पेट्रोल/डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल से सस्ता बिकने वाला डीजल भी पेट्रोल से महंगा बिक रहा है। सपा कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच जोरदार मुकाबला हुआ और सपा कार्यकर्ता जमीन पर लेट कर सकरार विरोधी नारे लगाने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया।

​पुलिस के हटाने के बावजूद कार्यकर्ता वहीं डंटे रहे। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular