Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

एक दिन में 19 चुनावी सभाएं कर तेजस्वी ने बनाया रिकार्ड

PATNA : लालू का लाल प्रचार के मामले में सबपर भारी पड़ रहा है। राजद के सीएम चेहरा तेजस्वी ने चुनाव में अकेले अपने दम पर 247 चुनावी सभाएं कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। हालांकि उनकी मेहनत का फल क्या निकलेगा इस का पता तो 10 नवम्बर को उस समय पता चलेगा जब वोटों की गिनती होगी।

सीएम नीतिश कुमार की बात करें तो उन्होंने इस चुनाव में अपने साथी नित्यानंद राय के साथ चुनावी सभाएं की। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव में 160 से अधिक सभाएं की। नीतिश ने 6 सभाएं पीएम मोदी के साथ मिलकर की। इसके अलावा उन्होंने वर्चअल चुनावी रैलियों को भी संबोधित किया।

चुनाव आयोग द्वारा बिहार मे तारीखों के एलान के साथ ही तेजस्वी ने मेहनत करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने 247 चुनावी सभाओं को अकेले संबोधित किया और चार रोड शो भी किये। तेजस्वी की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक दिन में 19 सभाओं को संबोधित किया।
बिहार चुनाव में राहुल गांधी ने 8 चुनावी सभाएं की। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 20 से अधिक रैलियां कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिहार में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

जे.पी. नड्डा ने चुनाव के दौरान 22 चुनावी रैलियों को संबोधित किया और रोड शो किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ​बिहार चुनाव में 19 चुनावी सभाएं की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, धर्मेन्द्र प्रधान भी प्रचार कर लोगों से वोट मांगें।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने 200 से अधिक चुनावी सभाओं और रोड शो में भाग लिया। राजग में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी 24 जनसभा कर राजग के लिए वोट मांगें।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories