Homeअन्य राज्यएश्वर्य गयी तो करिश्मा आ गयी लालू की मदद करने

एश्वर्य गयी तो करिश्मा आ गयी लालू की मदद करने

दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है यह बात राजनीति में जग जाहिर है। लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने ऐसी गोटियां सेट कि की विपक्ष के पास से एक बड़ा मुददा खत्म हो गया। लालू के बेटे नम्बर दो तेजस्वी यादव की उनकी पत्नी से नहीं बनी और वह उनसे अलग हो गयी। मामला राजनीतिक परिवार से जुड़ा था लिहाजा राजनीति लाजमी थी।

आज तेजस्वी यादव ने अपनी भाभी ऐश्वर्य राय की बहन करिश्मा राय को आर आरजेडी की सदस्यता दिला कर सारा हिसाब बाराबर कर लिया। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नालंदा से जेडीयू के नेता अनिल महाराज भी आज आरजेडी का दामन थाम लिया। डॉ.करिश्मा राय ने कहा है कि लालू यादव उनके आदर्श हैं। तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय मामले पर पूछे जाने पर करिश्मा ने कहा कि राजनीति और निजी रिश्ते बिल्कुल ही अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय का मामला कोर्ट में होने की वजह से मैं इसपर कुछ नही बोल सकती।

बता दें की डेंटिस्ट करिश्मा राय दरोगा प्रसाद राय की पोती है। विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में काम करने आई हूं, पार्टी मुझे जिस भूमिका को निभाने के लिए कहेगी मैं उसके लिए तैयार रहूंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular