Sunday, December 3, 2023
Homeअन्य राज्यबदलापुर बना हरियाणा 12 पुलिसकर्मियों पर जेल में बंद 2 लड़कियों के...

बदलापुर बना हरियाणा 12 पुलिसकर्मियों पर जेल में बंद 2 लड़कियों के रेप का अरोप

SONIPAT: 2 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में जेल में बंद दोनों लड़कियों का एक दर्जन पुलिसवालों द्वारा रेप का अरोप लगाया गया है। यह आरोप लड़कियों की मां ने लगाए हैं। घटना हरियाणा की सोनीपत की है। आरोपी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है। सोशल मीडिया पर एफआईआर की कापी वायरल होने के बाद पूरा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी संजय, राधे और संदीप के नाम नामजद FIR दर्ज हुई है, जबकि बाकी 9 अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 12 पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं है।

सोनीपत की चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में सोनीपत के एक गांव की ही 2 युवतियां जेल में बंद हैं। दोनों में से एक युवती की मां ने महिला आयोग और न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने 30 जुलाई को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, अधिवक्ता ने एफआइआर की कॉपी दबाने के आरोप लगाए हैं।

इसके बाद इस मामले में एफआइआर दर्ज की गई और पुलिस ने दोनों लड़कों के साथ दोनों लड़कियों को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर बोडाना थाना ले आयी, जहां उनके साथ गैंगरेप किया गया। लड़कियों के साथ मारपीट भी की गई और उनमें से एक के शरीर के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे लड़की के शरीर से कई दिनों तक ब्लिडिंग होती रही।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular