JAIPUR : कोरोना केयर में असफलता के आरोप झेल रहे मध्य प्रदेश के मामा शिवराज सिंह चौहान पर विपक्ष पुल बहने के आरोपों की बारिश कर रहा है। जी हां सिवनी जिले में प्रधानममंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नदी पर बना पुल अपने उदघाटन से पहले ही बाय—बाय कर गया। यह पुल सिवनी जिले के सुनवारा गांव में वैनगंगा नदी पर करोड़ों की लागत से बना था। उद्घाटन से पहले ही पुल पर परिचालन शुरू हो गया था। लेकिन पानी के पहले ही सैलाब को यह पुल झेल नहीं पाया है। इसके बाद शिवराज सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। क्योंकि बाढ़ ने सरकार की कलई खोल दी है।
इस पुल के निर्माण में कुल लागत 3 करोड़ 7 लाख रुपये आई है। इसका निर्माण कार्य 1 सितंबर 2018 को शुरू हुआ था। पुल को 30 अगस्त 2020 तक बन कर तैयार होना था। स्थानीय लोग बताते हैं कि इसका काम निर्धारित समय से 2 माह पहले ही खत्म हो गया था। इसकी लंबाई 150 मीटर और ऊंचाई 9.28 मीटर है। 3 दिनों से इस क्षेत्र में भीषण बारिश हो रही है। ऐसे पुल पानी का एक सैलाब भी नहीं झेल पाया।