NEW DELHI : सास—और दामाद के पवित्र रिश्ते पर रवि ने ऐस कलंक लगाया कि इस रिश्ते को भी अब शक की निगाह से देखा जाने लगेगा। दिल्ली के रवि की सास उसे बहुत प्यार करती थी लेकिन रवि ने अपनी सास की जान ले ली। बाद में उसे पछतावा हुआ और उसने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रवि को दो दिन पहले ही अपनी सास की बर्बर हत्या के आरोप में पकड़ा गया था। मामला 16 जुलाई की रात का है। पुलिस के अनुसार, वारदात स्थल से कुछ दूरी पर बीट और पेट्रोलिंग स्टाफ मौजूद थे। उन्हें जैसे ही जानकारी मिली वह मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि रवि ने अपनी सास पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से कई वार किए हैं। पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी रवि को दबोचा। रवि (38) ने अपनी पत्नी, बच्चे और ससुर को भी घायल किया था, इसलिए पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के तारक अस्पताल में शिफ्ट करवाया।
रवि को तिहाड़ सेंट्रल जेल नंबर-4 में बंद था। इससे पहले भी वह 2019 में POCSO और रेप मामले में करीब नौ महीने तक जेल में बंद रहा था। जेल अधिकारियों के मुताबिक, जेल नंबर 4 में हत्या का एक 38 वर्षीय आरोपी कैद था। शुक्रवार को उसके आत्महत्या करने का पता चला। तिहाड़ जेल के अडिश्नल आईजी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का नाम रवि है। उसे उसकी सास की हत्या के आरोप में जेल में लाया गया था। इसके बारे में शनिवार सुबह पता लगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में अभी यही पता लगा है। आगे की तहकीकात करने के बाद ही पता लगेगा कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया।