Homeअन्य राज्यएक बार फिर बोले दिग्गी राजा, पीएम पर लगाए आरोप

एक बार फिर बोले दिग्गी राजा, पीएम पर लगाए आरोप

BHOPAL : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में कांग्रेस की सरकार गिराने में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल है। उन्होंने यह आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद जारी किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार गिराने के षड्यंत्र में मोदी और शाह भी शामिल थे, आपने (शिवराज) इसका भंडाफोड़ कर दिया। इसके लिए शिवराजजी आपका धन्यवाद।

उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा- अब यह साफ हो गया है कि जब मोदीजी को कोरोना से निपटने के लिए समय देना था, तब वे मध्यप्रदेश की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने में व्यस्त थे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान को ‘मामा’ संबोधन करते हुए कहा कि आपने स्वीकार किया कि आपके केंद्रीय नेतृत्व मोदी-शाह ने सरकार गिरवाई। अब यह भी स्वीकार कर लेते कि कमलनाथ सरकार ने रेत माफिया, बिल्डर माफिया, मिलावट करने वाले माफिया और व्यापम, ई-टेंडरिंग घोटालों पर सख्त कार्यवाई शुरू की, जिससे भाजपा घबराई हुई थी।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सियासी हंगामे के बीच ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, “पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है।” इसे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराने से जोड़ कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular