Homeअन्य राज्यआल इज वेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की दूसरी कोरोना रिपोर्ट...

आल इज वेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

NEWS DELHI : भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजेकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिंधिया की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें दो-तीनबाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। सिंधिया और उनकी मां कोकोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी सिंधिया और उनकी मां भर्ती हैं, इलाज चल रहा है।

पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया कीतबियत अचानक खराब हो गई थी।उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उन्हेंबुखार और गले में खराश थी। इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकीमां माधवी राजे, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या राजे का कोरोना टेस्ट कराया गया था। ज्योतिरादित्य और उनकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, परिवार के बाकीसदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद 9 जून को सिंधिया और उनकी मां को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular