Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

बिहार में राजद की आहट, टूटने लगी नी​तीश की पार्टी

PATNA : तेजस्वी के तेज से राष्ट्रीय जनता दल जगमगाती दिख रही है। बिहार में इसी वर्ष के अंत में चुनाव है और चुनाव से पहले जदयू के तीर की धार कम और लालू की लालटेन की रौशनी तेज हो रही है। बिहार में पूर्व मंत्री और विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी ने जदयू छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। जावेद के अलावा पूर्व विधायक रामनरेश सिंह की बेटी शगुन सिंह तथा अपर पुलिस महानिदेशक रहे अशोक गुप्ता ने भी लालटेन थाम लिया है। इन सभी को राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद की सदस्यता दिलाई।

तेजस्वी यादव ने कहा, जदयू और भाजपा सत्ता की भूखी है, इन्हें गरीबों की भूख से कोई मतलब नहीं है। मेरा दावा है कि कुछ दिनों के बाद जदयू पार्टी गायब हो जाएगी। जदयू में कुछ दिनों के अंदर ही भगदड़ मचेगी, और जदयू गायब हो जाएगी। पार्टी का कोई भी नेता नीतीश कुमार से खुश नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में राज्य के लोग परेशान हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपने आवास से नहीं निकल रहे हैं। इस मौके पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी, वृषिण पटेल सहित कई लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद यादव ने हास्पिटल से तेजस्वी को चिटठी लिखकर उनकी तारीफ की है। लालू ने चिटठी में लिखा है कि जितनी तेजस्वी की आयु नहीं है उससे ज्यादा का अनुभव विपक्षी नेताओं का है। ऐसे में तेजस्वी ने संघर्ष किया और लोगों की समस्याओं को उजागर किया। जनता तेजस्वी के साथ खड़ी है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories