Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

बीजेपी लीडरशिप में रार, बीच चौराहे तक़रार

Bhopal : बीजेपी मध्यप्रदेश में अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक एमपी बीजेपी में गुटबाजी बड़ रही है और खुद को ज्यादा बड़ा नेता साबित करने की होड़ सी लगी है। कांग्रेस से आये ज्योतिरादित्य सिंधियां इसकी बड़ी वजह बताए जा रहे हैं।

शिवराज सरकार पर इतना ज्यादा विपक्ष हमलावर नहीं है जितना उसके हमला कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के पुलिस अफसरों की कमियों को उजागर करने वाले पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का साथ मिला है। उमा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से राज्य को कानून व्यवस्था के मामले में मॉडल स्टेट बनाने की हिदायत दी है।

पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक जौहरी का एक पत्र सार्वजनिक हुआ है, जिसमें जौहरी ने पुलिस महकमे में राजनीतिक दखल और कई आईपीएस अफसरों की लापरवाही को उजागर किया था। जौहरी को इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री का साथ मिला है।

उमा भारती ने कानून व्यवस्था को लेकर ट्वीट किया है। उनके टिवट के मुताबिक कानून व्यवस्था को एक मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं स्वयं विवेक जौहरी निर्णय लें एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चापलूसी, राजनीतिक दलों के परिवर्तन के साथ पक्षपात एवं प्रमाद से बचें।

उमा भारती ने लिखा है, मेरे पास 1990 से शासन प्रदत्त सुरक्षा व्यवस्था रही है, इसलिए मैं स्वयं इसकी साक्षी हूं कि सामान्य श्रेणी के पुलिसकर्मी एवं अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति जितने जागरूक एवं परिश्रमी होते हैं, उनकी तुलना में उच्च श्रेणी के पुलिस अधिकारी आलसी व लापरवाह होने लग जाते हैं। इसमें कुछ अपवाद भी होते हैं जो उच्च पदों पर रह करके भी उतने ही सतर्क परिश्रमी रहते हैं जितने कि वह अपने सर्विस काल के आरंभ में थे, विवेक जौहरी स्वयं इसके उदाहरण हैं।

कहा, मध्यप्रदेश के डीजीपी विवेक जौहरी का वह पत्र जो सार्वजनिक हुआ है, उसमें जो तथ्य हैं वह एक सच्चाई है। विवेक जौहरी जैसा ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, साहसी अधिकारी ही इस मुद्दे को उठाने की पात्रता रखता है।

उन्होंने आगे लिखा है, अब इस मसले पर हमारे राज्य की कानून-व्यवस्था बहुत दुरुस्त रहेगी। मैं विवेक जौहरी का पूर्ण समर्थन करते हुए शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा एवं विवेक जौहरी का आह्वान करती हूं कि मध्य प्रदेश को कानून-व्यवस्था के मसले में मॉडल स्टेट बनाकर दिखाएं।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories