Monday, December 4, 2023
Homeअन्य राज्यबोरबेल बना कब्र जिंदा दफ्न हो गया वृद्ध

बोरबेल बना कब्र जिंदा दफ्न हो गया वृद्ध

KAYAMGANJ : बोरबेल में गिरा प्रिंस याद है आप को जिसको सेना ने आपरेशन चला कर बचाया था। घटना घटित हुए वर्षों गुजर गये लेकिन अफसोस बोरबेल में गिरकर लोगों की आज भी मौते हो रही है। ताजा घटना घटित हुई हैं आलेपुर पीत धैलेश्वर में जहां सुबह 45 फीट गहरे बोरबेल में ईंटे निकालने के लिए घुसे दो वृद्ध अचानक दब गये। जिसके बाद उनको निकालने का रेस्क्यू आपरेशन किया गया। आपरेशन के बाद निकाले गये दोनों वृद्धों में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के ग्राम अलेपुर पीत धौलेश्वर निवासी 65 वर्षीय असरफ अपने 45 फुट गहरे बोरबेल में गाँव के ही 60 वर्षीय नंदन राजपूत के साथ ईंटे निकालने के लिए घुसे थे। कुल 6 लोग ऊपर थे। अचानक ईंटे निकालने के दौरान बोरबेल की मिट्टी धस गयी। जिससे दोनों असरफ और नन्दन मिट्टी में दब गये। दोनों के दबने से चीखपुकार मच गयी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गयी।

सूचना तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आ गये। तीन जेसीबी रेस्क्यू आपरेशन में लगायीं गयी। थानाध्यक्ष एके रावत नें बताया की कि दोनों को निकाला गया है| उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday20[email protected] for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular