गृहमंत्री के दमाद बने कलेक्टर, विपक्ष ने कसा तंज

BHOPAL : मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगाने में तनिक देर नहीं लगाते हैं ताजा मामला है भोपाल के कलेक्टर को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की, जिसमें अविनाश लवानिया को भोपाल का जिलाधिकारी बनाया गया है। लेकिन इस पर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि लवानिया राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद हैं।

कांग्रेस ने अविनाश लवानिया को भोपाल का कलेक्टर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि राज्य के गृहमंत्री ससुर हैं और दामाद बनाए गए भोपाल के कलेक्टर, बढ़िया है। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “लीजिए शिवराज सिंह चौहान, आपके दिन आ गए। भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े को हटाकर आपने नरोत्तम मिश्रा के दामाद को कलेक्टर बना दिया बढ़िया है।

गौरतलब है कि सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की है, जिसमें अविनाश लवानिया को भोपाल का जिलाधिकारी बनाया गया है। लवानिया वर्तमान में संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा राज्य भंडार गृह निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ थे। वहीं निवर्तमान जिलाधिकारी तरुण पिथौड़े को लवानिया के स्थान पर पदस्थ किया गया है।

Hot this week

Gang Culture हुआ Online बांग्लादेश में बच्चों की हिंसा ने बढ़ाई टेंशन

सरकार टुडे:— बांग्लादेश में बच्चों और किशोरों से जुड़ी...

India’s engineering exports में 25 फीसदी का इजाफा, अमेरिका में मांग

सरकार टुडे:— भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात (India's...

Topics

Gang Culture हुआ Online बांग्लादेश में बच्चों की हिंसा ने बढ़ाई टेंशन

सरकार टुडे:— बांग्लादेश में बच्चों और किशोरों से जुड़ी...

India’s engineering exports में 25 फीसदी का इजाफा, अमेरिका में मांग

सरकार टुडे:— भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात (India's...

Manmohan Singh की प्रतिमा का अनावरण, रेवंत रेड्डी करेंगे लोकार्पण

 हैदराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan...

Balapur Ganesh Laddu ने बनाया रिकॉर्ड इतने लाख में बिका लडडू

मान्यता है कि बालापुर गणेश का यह लड्डू सौभाग्य...

हेमू, दीपू आसिफ ने इस तरह किया Gang Rape

पीड़िता ने बताई अपबीती, जन्मदिन सेलीब्रेट करने दोस्तों...

Related Articles

Popular Categories