कोर्ट ने कैंसिल की जगन्ननाथ पुरी की रथ यात्रा

Agency : इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि जगन्नाथ पुरी वार्षिक रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर इस रथ यात्रा पर रोक लगाई जा रही है। ध्यान रहे कि रथ यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और नागरिकों की सुरक्षा के हित को ध्यान में रखते हुए इस साल पुरी में रथ यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अगर हम इस साल रथ यात्रा आयोजित होने देते तो भगवान जगन्नाथ हमें माफ नहीं करते क्योंकि महामारी के दौरान इतना बड़ा समागम आयोजित नहीं हो सकता।

पीठ ने ओडिशा सरकार से कहा कि वह महामारी के प्रसार से बचने के लिए राज्य में कहीं भी रथ यात्रा या धार्मिक जुलूस और इससे संबंधित गतिविधियों की अनुमति नहीं दे।

शीर्ष अदालत ने ओडिशा स्थित एक गैर सरकारी संगठन की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका में 10 से 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को इस साल रद्द करने या फिर इसे स्थगित करने का अनुरोध किया था। इस आयोजन में दुनिया भर के लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

Hot this week

Gang Culture हुआ Online बांग्लादेश में बच्चों की हिंसा ने बढ़ाई टेंशन

सरकार टुडे:— बांग्लादेश में बच्चों और किशोरों से जुड़ी...

India’s engineering exports में 25 फीसदी का इजाफा, अमेरिका में मांग

सरकार टुडे:— भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात (India's...

Topics

Gang Culture हुआ Online बांग्लादेश में बच्चों की हिंसा ने बढ़ाई टेंशन

सरकार टुडे:— बांग्लादेश में बच्चों और किशोरों से जुड़ी...

India’s engineering exports में 25 फीसदी का इजाफा, अमेरिका में मांग

सरकार टुडे:— भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात (India's...

Manmohan Singh की प्रतिमा का अनावरण, रेवंत रेड्डी करेंगे लोकार्पण

 हैदराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan...

Balapur Ganesh Laddu ने बनाया रिकॉर्ड इतने लाख में बिका लडडू

मान्यता है कि बालापुर गणेश का यह लड्डू सौभाग्य...

हेमू, दीपू आसिफ ने इस तरह किया Gang Rape

पीड़िता ने बताई अपबीती, जन्मदिन सेलीब्रेट करने दोस्तों...

Related Articles

Popular Categories