Thursday, September 11, 2025
27 C
Lucknow

अखिलेश यादव से बात कर बस एक ही बात दोहरा रहे हैं कार्यकर्ता

LUCKNOW : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव वीडियोकाॅलिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में अपने पार्टी नेताओं से लगातार सम्पर्क कर रहे हैं और उनसे संगठन तथा प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं। कार्यकर्ता अपने फोन पर उनकी आवाज सुनते ही भावुक हो उठते है। जोश में वे बारम्बार सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुटने का संकल्प लेते हैं।

अखिलेश यादव ने आज आजमगढ़ में दीपक से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि समाजवादी सरकार में पूर्वाचंल एक्सप्रेस-वे की योजना के माध्यम से पूर्वाचंल में विकास को बढ़ावा देने का बड़ा काम किया गया था। आज इस हाइवे का काम शिथिल पड़ गया है। समाजवादी सरकार के समय के प्लान में भी तब्दीली कर दी गई है। दीपक ने जनपद में मेडिकल कालेज दिए जाने के लिए भी आभार जताया जहां आज गरीबों का इलाज हो रहा है।

फर्रूखाबाद के मन्नन खां का आम का बाग है। वे कहते हैं इस बार घाटा आ गया है। आम बागवान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आम की फसल की बिक्री पर निर्भर होते हैं। इस बार कई बार आंधी-वर्षा ओलावृष्टि से आम के बागों को बहुत नुकसान पहुंचा है। खां साहब ने विश्वास दिलाया कि वे समाजवादी पार्टी की बराबर मदद करते रहेंगे और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएंगे।

संतकबीर नगर के पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव के परिवार से मनीष यादव ने बताया कि वे पार्टी संगठन की मजबूती में लगे है। जनता से निरन्तर सम्पर्क किया जा रहा है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से जनता को अवगत करा रहे हैं। इसी जनपद के श्री जयराम पाण्डेय से भी श्री अखिलेश यादव ने बात की। इसके अलावा अजीम खां से भी सम्पर्क किया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलाया।

अखिलेश यादव ने वीडियोंकाॅलिंग से आगरा के राजपाल यादव से वार्ता की। उनका कहना था कि आगरा में विकास का कार्य सिर्फ समाजवादी सरकार ने किया था। भाजपा सरकार ने तो आगरा को तबाह कर दिया है। नागरिक सुविधाएं अस्तव्यस्त हैं। मंहगाई से जनता त्रस्त है।

Hot this week

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Topics

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Short Selling कर शेयर मार्केट में अब पैसा बनाना मुश्किल होगा!

सेबी ने शार्ट सेलिंग के लिए बदले नियम!...

18 years of age तक के लोगों के लिए यूपी में नये नियम!

सरकार टुडे विशेष यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img