Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

संदूक़ में बंद कंकालों का बाहर आने से हड़कंप

इन्दौर : इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में मौजूद ज्ञान आयुर्वेदिक महाविद्यालय के खंडहर में दो कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पूरे मामले की सूचना जब एफएसएल टीम को लगे तो एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जब जांच पड़ताल की गई तो एक महिला व एक पुरुष के कंकाल की बात सामने आई।

लेकिन थोड़ी ही देर में यह बात सामने आई कि यह कंकाल रसायन से निर्माण किए गए थे और कॉलेज के बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार किए गए थे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इंदौर में एक तरफ चुनाव चल रहे थे और धीरे-धीरे चुनाव अपने समापन की ओर बढ़ रहे थे वहीं देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के ज्ञान आयुर्वेदिक महाविद्यालय के खंडार हो चुके परिसर में दो कंकाल पड़े हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी एफएसएल टीम को भी दी गई एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों कंकालों की जांच पड़ताल शुरू की इस दौरान टीम को जानकारी लगी कि यह रसायन से निर्मित किए गए कंकाल है वही जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो बात सामने आई कि कंकाल को ज्ञान आयुर्वेदिक महाविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए रसायन से निर्मित किए गए थे।

फिलहाल जिस जगह पर यह दोनों कंकाल रखे हुए थे वह जगह काफी खंडार हो चुकी है और वहां पर किसी का आना जाना भी नहीं था वहीं कुछ का ऐसा भी कहना है कि यह पहले एक संदूक में बंद थे लेकिन किसी शरारती तत्व ने इन्हें उठाकर खड़े कर दिए हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वही जिस जगह पर यह दोनों कंकाल मिले हुए हैं वहां पर आए दिन बदमाशों के द्वारा नशा व अन्य अवैध काम किए जाते हैं फिलहाल पुलिस आने वाले समय में यहां पर गश्त बढ़ाने की बात कर रही है ।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories