Thursday, January 1, 2026
9 C
Lucknow

कोरोनो से लोग मर रहे हैं, बीजेपी जीत का जश्न मनाने में व्यस्त: अखिलेश यादव

LUCKNOW : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि जब रोम जल रहा था, सम्राट नीरो बंशी बजा रहा था। भाजपा नेतृत्व और उसकी सरकारें इसे ही दुहराने जा रहे हैं। भाजपा 30 मई को केन्द्र सरकार का एक साल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर वाहवाही लूटने की तैयारी में जुट गई है।

देश-प्रदेश में इसके लिए भव्य आयोजन होंगे। यह असमय जश्न तब मनेगा जब एक ओर कोरोना महामारी से मौतें हो रही हैं और भूखे प्यासे श्रमिक भटक रहे है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का जंगलराज चल रहा है। सत्ता की हनक में निर्दोषों का उत्पीड़न हो रहा है। रोटी-रोजगार के धंधे बंद हैं। किसान, नौजवान और व्यापारी सब हताशा में हैं। उनकी परेशानियों पर भाजपा को जश्न मनाते कोई लोकलाज नहीं है।

30 मई को भाजपा द्वारा प्रत्तावित जश्न मनाने वालों के लिए यह शायद बड़ी उपलब्धि या गर्व का विषय है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर गई है। हम इस महामारी के शिकार शीर्ष के देशों में आ गए है। अस्पतालों में, क्वाॅरंटाइन सेन्टरों में बदइंतजामी और भूखे-प्यासे श्रमिकों का पलायन जारी है। कामगार बे-मौत मारे जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर मृत पड़ी मां को जगाते हुए एक मासूम बच्चे की तस्वीर विचलित करती है।

भाजपा सरकार अपने झूठ और थोथे वादों से जनता को कब तक भटकाएगी? खुद 10 पैकेट बांटते हुए फोटों छपवाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 करोड़ से ज्यादा लोगों को राशन दिया तो केन्द्रीय वित्तमंत्री ने 80 करोड़ परिवारों को मदद का दावा कर दिया। अब ये आंकड़े सच्चे हैं तो झूठा कौन? क्या भूख से बेहाल श्रमिक, नंगे पैर तपती धरती पर दौड़ती महिलाएं और बच्चे? पूरा देश बीमारी से त्रस्त है।

हर तरफ मौत का मंजर दिख रहा है। सड़क पर, ट्रेन में, शहर में, गांव में हर जगह हालात एक जैसे हैं। समाज का हर तबका परेशान है, निराश है। गरीब भुखमरी का शिकार हो चुका है। मजदूर बेरोजगार हो गया है। देश पूरी तरह से ठप पड़ा है। अर्थव्यवस्था का तो पता ही नहीं है कहां है?

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories